मिसाल : पूरे गांव को "जल सहेली" की कोशिशों से मिल रहा पानी, महिलाओं ने 18 माह में काटा 107 मीटर पहाड़

छतरपुर/धर्मेंद्र सिंह – बड़ामलहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भेल्दा के गांव अंगरोठा में 100 से ज्यादा महिलाओं ने मिलकर 18 महीने में 107 मीटर लंबे पहाड़ को काट दिया। इससे अब पूरे गांव को पानी मिलने लगा है।
गांव के सूखे कुओं में पानी आ गया है। इन महिलाओं को जल सहेली नाम दिया गया है। प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड पैकेज के तहत गांव में दस वर्ष पहले 40 एकड़ के क्षेत्र को तालाब का रूप दिया था। लेकिन इसमें बारिश का पानी नहीं आ रहा था। महिलाओं ने जल संवर्धन के क्षेत्र में परमार्थ समाज सेवी संस्थान के साथ मिलकर काम किया।
इस बार हुई बारिश से पानी कहीं और बहने के बजाय तालाब में आया है। महिलाओं ने इस इलाके में 400 पौधे भी लगाए हैं, जिनका संरक्षण भी कर रही हैं। तालाब के भरने से सूखी हुई बछेड़ी नदी में फिर से पानी बहने की उम्मीद बंध गई है।
मानवेन्द्र सिंह, परमार्थ समिति
3 किलोमीटर पैदल चलकर महिलाएं यहां पर आती थीं और श्रमदान करती थीं। महिलाओं ने इस पहाड़ को बचाने और इस पर पौधे लगाने का संकल्प भी लिया है।
बबीता राजपूत, जल सहेली
https://www.facebook.com/100009248364707/videos/2738110949840490/?extid=GMsyZToF9o1ZJi16&d=wB
Rameshwar Mishra




