सभी खबरें

मध्यप्रदेश विश्वविद्यालयों की परीक्षा मई के महीने में होगी शुरु

मध्यप्रदेश विश्वविद्यालयों की परीक्षा मई के महीने में होगी शुरु

मध्यप्रदेश के राज्यपाल यानि कि लालजी टंडन ने प्रदेश की सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति से वीडियों कांफ्रेंसिंग के ज़रिए बात की और परीक्षाओं के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के पढ़ाई को लेकर भी चर्चा की है। कांफ्रेस में उनको बताया गया कि प्रदेश में विश्वविद्यालयों द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों की इटंरएक्टिव ऑन लाइन क्लासेज, ऑडियो-वीडियो लेक्चर और स्टडी मेटेरियल की सप्लाई की जा रही है। लॉकडाउन समाप्त होने पर विश्वविद्यालयों ने मई के प्रथम सप्ताह से जून के मध्य परीक्षाएं संचालित करने की तैयारी कर ली है। परीक्षा परिणाम जुलाई माह के द्वितीय सप्ताह में घोषित किये जा सकेंगे।वहीं, राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालयों में इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश नहीं होंगे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button