सभी खबरें

Corona Update : प्रदेश में बढ़ रहा है संक्रमण, जान लें अपने जिले का हाल

भोपाल डेस्क 

मध्य प्रदेश पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में कुल 4208 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 3977 नेगेटिव पाए गए लेकिन 187 पॉजिटिव मिले। 44 सैंपल ठीक प्रकार से कलेक्ट नहीं किए गए थे इसलिए रिजेक्ट हो गए। इस प्रकार आज का पॉजिटिव औसत 4.49% रहा। यह निराशाजनक नहीं है लेकिन उत्साहवर्धक भी नहीं है। मध्य प्रदेश में आज कोरोनावायरस के इंफेक्शन से 7 लोग मारे गए। मरने वालों में इंदौर में तीन, भोपाल में एक, जबलपुर में एक, ग्वालियर में एक और खंडवा में एक शामिल है। पूरे प्रदेश में कुल 144 लोग पूर्णता स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। 

कोरोना संक्रमण से मुफ्त हुआ टीकमगढ़ जिला

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 3 कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिनमें से कोरोना से जंग जीतने पर दो लोगों को 8 मई को फूल माला से स्वागत कर क्वारंटाइन सेंटर से विदा किया गया था। शेष रहे एक पाॅजिटिव मरीज को कोरोना महामारी से जंग जीतने के बाद स्वास्थ्य अमले द्वारा बुधवार को बल्देवगढ़ कस्बे के पास कस्तूरबा गांधी छात्रावास में बने क्वारंटाइन सेंटर से फूलमाला पहनाकर एम्बुलेंस से उसके घर के लिये रवाना किया गया।

धार में ठीक हुए 29 मरीज़ 

जिले में कोरोना के बढ़े संक्रमण के बीच लोग उसे हराकर अपने घर की ओर लौट रहें हैं। इसी सिलसिले में आज का दिन धार जिलेवासियों के लिए बहुत ही सुखद रहा। क्योंकि आज महाजन हाॅस्पिटल से 29 कोविड-19 पेशेंट पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर खुशी-खुशी अपने घर पहुॅचे। इस सुखद सिलसिले को जारी रखते हुए जिले में अब तक 70 पेशेंट कोरोना से लड़ाई लड़कर उस पर विजय प्राप्त करने में सफल हो चुके हैं, हॉलाकिं 2 पेशेंटो की मृत्यु हो चुकी हैं। अब धार जिले में पाॅजीटीव पेशेंटो की संख्या 13 रह गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button