मंत्री इमरती देवी का एक और बड़ा दावा – "अगर हार भी जाऊंगी तो भी रहूंगी मंत्री", वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश/डबरा – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होंने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले सियासत गरमाई हुई हैं। शिवराज सरकार (Shivraj Government) में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी (Cabinet Minister Imarti Devi) के बयानों ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया हैं। दरअसल, मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं।
खबरों की मानें तो ये वीडियो पिछोर क्षेत्र के मेहगांव का बताया जा रहा है, जहां जनसंपर्क के दौरान आमसभा को संबोधित करते हुए मंत्री इमरती देवी कह रही हैं कि “इमरती देवी का दिल बहुत बड़ा हैं। आपकी सुरक्षा के लिए इमरती देवी किसी से नहीं डरती। एक बात मैं कहना चाहती हूं, अगर इमरती हार भी जाएगी तो भी मंत्री रहेगी।
बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब मंत्री इमरती देवी के इस तरह के बयान सामने आए हो। इस से पहले भी उनकी एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने वो कह रही थी के उपचुनाव में हमें सरकार बचाने के लिए सिर्फ 8 सीटें चाहिए और कांग्रेस (Congress) को सरकार बनाने के लि 27 सीटें। कांग्रेस सभी 27 सीटें जीत जाएगी और हम क्या हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे। सत्ता सरकार में इतनी दम होता है कि जिस कलेक्टर (Collector) को फोन करेंगे, वह सीट हम जीत जाएंगे।
इतना ही नहीं इसके बाद उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि क्षेत्र की जनता उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएगी तो शिवराज सिंह (CM Shivraj) और सिंधिया (Scindia) जी उन्हें डिप्टी सीएम बनाएंगे।
गौरतलब है कि डबरा विधानसभा में उपचुनाव होना है कांग्रेस ने सुरेश राजे को मैदान में उतारा है तो भाजपा की ओर से इमरती देवी के नाम की औपचारिक घोषणा होना ही शेष हैं।




