सहकारिता समिति प्रबंधक के घर पर EOW ने मारा छापा, 1 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद

मध्यप्रदेश/सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में करोड़ों के आसामी अधिकारी के घर ईओडब्लू की टीम ने छापा मारा। सहकारिता समिति प्रबंधक राजमणि मिश्रा के घर से टीम को कई दस्तावेज और नकदी रकम भी बरामद हुई हैं। दरअसल, इन दिनों मप्र में भ्रष्टाचार के ऊपर शिकंजा कसने की कार्रवाई तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जो ईओडब्ल्यू ने सतना जिले के सहकारी समिति प्रबंधक के घर छापेमारी की। सहकारिता प्रबंधक के तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। जिसमें अब तक 1 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद की जा चुकी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार राजमणि मिश्रा से ईओडब्ल्यू की टीम पूछताछ कर रही हैं। निरीक्षक मोहित सक्सेना का कहना है सीतापुर आवास के अलावा तीन अन्य ठिकाने पर छापेमारी कार्रवाई की जाएगी। EOW के अधिकारियों का कहना है कि सहकारिता समिति के प्रबंधक राजमणि मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई हैं। कार्रवाई अभी जारी हैं। जल्द ही इस बारे में बड़ा खुलासा किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि समिति प्रबंधक के घर और ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। 
 

Exit mobile version