सभी खबरें

उपचुनाव : इस शख्स की एंट्री ने बढ़ा दी हैं कांग्रेस और भाजपा की मुश्किलें, बदल सकते हैं समीकरण

भोपाल से गौतम कुमार 

मध्यप्रदेश में बहुत ही जल्द उपचुनाव (By-elections) होने वाले हैं। इसको लेकर दोनों ही मुख्य पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। एक तरफ जहां भाजपा ने मन बना लिया है कि वह कांग्रेस से भाजपा में आए विधायकों को टिकट देगी तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस फिर से अपने पुराने लोगों के पास पहुंच गई है। बहरहाल जो इन दोनों पार्टियों के लिए ज्यादा मुश्किल पैदा कर सकती है वह है मध्यप्रदेश के उपचुनाव में बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) की एंट्री। जी हां बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश के उपचुनाव में सभी 24 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। यह तो तय मान लीजिए कि इस चुनाव में दोनों ही मुख्य पार्टियों के लिए एक-एक सीट पर चुनौती जरुर होगी।

मायावती ने किया एलान 
मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं 2 सीटें पहले से ही खाली थी, जबकि 22 सीटें विधायकों की दल बदल के बाद खाली हुए थे। अब इन सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के अलावा बसपा ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। 24 की 24 सीटों पर बसपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। मायावती ने यह ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी किसी भी दल से वह गठबंधन नहीं करेगी।

यही नहीं बसपा ने ज़मीनी स्तर पर मोर्चा बांधना चालू कर दिया है। यानी कि जमीनी स्तर पर उसकी तैयारियां तेज हो गई है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया है कि अगले सप्ताह दावेदारों के लिए आवेदन लिए जायेंगे। सभी आवेदनों के बाद नामों का पैनल बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को भेजा जाएगा जहां से प्रत्याशियों के नाम में पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस ने किसानो को बनाया है मुद्दा 

मध्य प्रदेश (madhya pradesh) की 24 विधानसभा सीटों (assembly seats) पर होने वाले उपचुनाव (by elections) में किसान कर्ज़ माफी ही कांग्रेस (congress) का मुख्य मुद्दा होगा। पीसीसी चीफ (pcc chief) कमलनाथ (kamalnath) ने इसका ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा 2018 के विधानसभा चुनाव में कर्ज़माफी कांग्रेस के वचनपत्र में शामिल था. इसलिए कांग्रेस इसे पूरा करेगी।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button