
जबलपुर: मध्यप्रदेश में चुनाव के नजदीक आते ही आंदोलन कारियों के सुर भी तेज हो गए हैं। जिसके चलते जबलपुर में कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता अपनी मांग को लेकर काम बंद हड़ताल पर है। बता दें कि सभी तीन दिनों से काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं होने के कारण आज सुबह से ही कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर हैं। जिसमें गंजबसौदा, रीवा, टीकमगढ़, पावरखेड़ा, बालाघाट, छिंदवाड़ा, समेत सभी कृषि महाविद्यालयों के कर्मचारियों द्वारा विश्वविद्यालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
ये हैं कर्मचारियों की मांग
केंद्रीय कर्मचारी प्रशासन से एरियर्स देने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि 1 जनवरी 2016 से 1 अप्रैल 2018 तक का एरियर्स दिया जाए लेकिन विश्वविद्यालय ने कर्मचारियों को यह राशि नहीं दी गई। हालांकि, कॉलेज के प्रोफेसरों को 7वां वेतनमान और एरियर्स दे दिया गया है।