सभी खबरें

दोपहर 12:30 बजे चुनाव आयोग करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिहार चुनाव की तारीख का होगा ऐलान

दोपहर 12:30 बजे चुनाव आयोग करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिहार चुनाव की तारीख का होगा ऐलान

 नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- आज चुनाव आयोग दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा. चुनाव आयोग 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करेगा.

 यह विधानसभा चुनाव के 4 सालों में हो सकता है. इसके साथ ही कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार 106000 पोलिंग बूथ बनाने की तैयारी कर ली है. ताकि लोगों के भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके. चुनाव आयोग आगामी चुनाव के लिए गाइडलाइन भी जारी कर सकती है. 

 चुनाव के दौरान 180000 से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा. और इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि जिस में भी कोरोना के लक्षण है वह पोलिंग बूथ पर मौजूद नहीं होंगे. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button