भोपाल में बिजली कर्मचारियों ने की हड़ताल, रेवन्यू से सम्बंधित सभी कार्य ठप्प

मध्यप्रदेश/भोपाल : भोपाल में बिजली कर्मियों द्वारा करीब 1100 इंजीनियर एवं कर्मचारियों ने मोबाइल बंद हड़ताल को शुरू कर दिया है. आज सुबह से ही बिजलीकर्मियों द्वारा मोबाइल बंद कर दिए गए हैं और फॉल्ट से जुड़ी कोई भी कंप्लेंट नहीं सुनी जा रही हैं. हड़ताल होने की वजह से रेवन्यू से सम्बंधित सभी काम ठप हो गए हैं. बिजली बिल काउंटर, बिलों की वसूली और कनेक्शन काटने या जोड़ने जैसे कोई भी काम नहीं किये जा रहे हैं।
भोपाल शहर में बिजली कंपनी के 24 जोन दफ्तर हैं और सब स्टेशन भी है. जहां पर कर्मचारी और इंजीनियर तैनात रहते हैं लेकिन सभी मोबाइल बंद कर हड़ताल पर रहे जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा. हड़ताल का कारण बिजली कर्मचारी इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2021 हैं जिसके लिए बिजली कर्मचारी विरोध कर रहे हैं और वो आज एक दिन की हड़ताल पर हैं. इमरजेंसी सुविधाओं को छोड़कर सभी काम का बहिष्कार कर रहे हैं.
सोमवार को सरकार और बिजलीकर्मियों से जुड़े संगठनों के बीच हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला हैं. इस कारण मंगलवार को बिजलीकर्मी हड़ताल पर चले गए. पहली बार मोबाइल बंद हड़ताल की गई है जिससे किसी प्रकार की कंप्लेंट अटेंड न हो और अधिकारी उन पर काम का दवाब न बना सके। यूनाइटेड फोरम के संयोजक वीकेएस परिहार एवं रजनीश रावत समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि इंजीनियर व कर्मचारियों की यह हड़ताल अपनी 15 सूत्रीय मांगों एवं इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल के विरोध में की जा रही है।

.jpg)


