प्रदेशभर के बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर गए हड़ताल पर

मध्यप्रदेश/भोपाल – केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों का विरोध और समस्याओं का निराकरण की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। देश भर में बिजली कर्मचारियों ने आज कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिकल एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स के द्वारा कार्य बहिष्कार के आह्वान को मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एंप्लाइज एवं इंजीनियर्स ने पुरजोर समर्थन दिया हैं। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम के बैनर तले संपूर्ण मध्यप्रदेश में भी कार्य बहिष्कार किया जा रहा हैं।
 
इन मांगों को लेकर की गई हड़ताल 

गौरतलब है कि आज प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बिजली कंपनियों में कार्यरत 30 हजार नियमित, 24 हजार आउटसोर्स और 6 हजार संविदा अधिकारी कर्मचारी सरकार के निजीकरण के फैसले के खिलाफ आज लामबंद हैं। हालांकि, हड़ताल के दौरान अस्पताल, जल आपूर्ति और अदालत जैसी आपात सेवाओं को छोड़कर कहीं और की बिजली खराब होने पर ठीक नहीं की जाएगी।

Exit mobile version