
MP:- बिजली विभाग जो न करे वो कम है! बुजुर्ग महिला को थमाया 2.50 लाख रुपए का बिजली बिल, 7 दिन से परेशान महिला कोई नहीं कर रहा सुनवाई
गुना:- मध्य प्रदेश का बिजली विभाग इन दिनों काफी लापरवाह नजर आता रहा है. जिसकी वजह से ऊर्जा मंत्री को ट्रांसफार्मर पर चढ़ना पड़ता है. खुद ट्रांसफार्मर के बगल की झाइयां काटनी पड़ती हैं.
इसी बीच बिजली विभाग की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसका भुगतान बुजुर्ग महिला कर रही हैं.
गुना की 65 साल की गरीब बुजुर्ग राम बाई प्रजापति को बिजली विभाग ने बिल थमाया है 2.50 लाख रुपए. ये बिल देख बुजुर्ग महिला के होश उड़ गए हैं.
यह महिला परेशान है पिछले 7 दिनों से लगातार बिजली विभाग के चक्कर काट रही हैं पर इनकी सुनवाई नहीं हो रही.
यह महिला झोपड़ी में कई वर्षों से रह रही हैं. एक बल्ब और टेबल फैन महिला की झोपड़ी में है. इसका हर महीने 300 से 500 रुपए बिल आता था. लेकिन, लॉकडाउन के चलते महिला 2 महीने का बिल जमा नहीं कर पाई और अबकी बार बिजली का बिल जब महिला को दिया गया तो वह होश खो बैठी. बिल ढाई लाख रुपए का था.
अफसरों का करती हैं इंतजार पर नहीं हो रही सुनवाई :-
बुजुर्ग महिला चाहे पेड़ के नीचे बैठकर अफसरों का इंतजार करती हूं पर उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा.
राम बाई प्रजापति ने बताया- मैं दूसरों के घरों में साफ-सफाई का काम करके अपना जीवन-यापन करती हूं. मेरे घर में एक बल्ब और एक टेबल फैन है. मेरा बिल ढाई लाखा आया है. ये समझ के बाहर है. मैं पिछले कई दिनों से यहां के चक्कर काट रही हूं. पर मेरी कोई सुध नहीं ले रहा.
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से लेकर गुना कलेक्टर तक से इस बिल को ठीक करने क गुहार लगा ली, लेकिन किसी ने नहीं सुनी.
बिजली विभाग के अधिकारी इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखे हैं.