.jpeg)
नई दिल्ली/ आयुषी जैन/ पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन सिंगापुर में 1 अगस्त को हो गया था अमर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में किडनी से जुड़ी समस्याओं का इलाज करवा रहे थे..
अमर सिंह की मृत्यु के बाद उनकी सीट खाली हो गई है जबकि उनका कार्यकाल 22 जुलाई 2020 को खत्म होने वाला था… निर्वाचन आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की सीटों में से आकस्मिक रूप से खाली हुई सीट पर 11 सितंबर को आवश्यकता पड़ने पर चुनाव होगा..
अमर सिंह की सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना 25 अगस्त को जारी होगी निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतदान निपटने के बाद उसी दिन शाम में मतगणना की जानकारी दी जाएगी और परिणाम जारी कर दिए जाएंगे..