सभी खबरें
Election Results Live : किस की बनेगी सरकार, इन राज्यों में कांटे की टक्कर

पोलिटिकल डेस्क : आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, सहित 5 राज्यों के चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शुरुआत में बैलेट पेपर्स की गिनती होगी जिसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे।
बता दे कि एग्जिट पोल में यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में बीजेपी की वापसी का अनुमान है। जबकि पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच टक्कर है। वहीं गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है।




