Election Results Live : Goa में आए सभी सीटों के रुझान, कांग्रेस आगे 

पोलिटिकल डेस्क : आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, सहित 5 राज्यों के चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुरुआत में बैलेट पेपर्स की गिनती हो रही है, इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। 

गोवा की बात करें तो यहां हालात पलट गए हैं और कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। 40 सीटों में से सभी सीटों के रुझान आए हैं और कांग्रेस को 20 सीटों पर बढ़त है। जबकि बीजेपी 16 सीटों पर आगे है। गोवा में बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत है। टीएमसी गठबंधन को 4 सीटों पर बढ़त बन रही है। 

Exit mobile version