
पोलिटिकल डेस्क : आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, सहित 5 राज्यों के चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
बता दे कि उत्तराखंड की तो यहां सभी 70 सीटों पर रुझान आ गए है। जिसमें भाजपा को 43 कांग्रेस 23 को सीटे मिली है। जबकि आप 0 और अन्य 4 सीटे मिली है। यानी भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गई है। लेकिन, ये नतीजे नहीं है ये सिर्फ रुझान है, जिसमें लगातार बदलाव होता रहेगा।