
पोलिटिकल डेस्क : आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, सहित 5 राज्यों के चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुरुआत में बैलेट पेपर्स की गिनती हो रही है, इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे।
इसी बीच समाजवादी के प्रमुख अखिलेश यादव का ट्वीट सामने आया है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा की – इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें