चुनाव आयोग ने कमलनाथ से मांगा जवाब, तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कर डाली ये बड़ी मांग

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamalnath) द्वारा मंत्री इमरती देवी को आइटम कहने पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। इसी बीच केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission) ने कमलनाथ (Kamalnath) की इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। आयोग ने उनसे 48 घंटे के अंदर जवान देने को कहा हैैं।
वहीं, चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी करने के बाद भाजपा राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भी चुनाव आयोग से बड़ी मांग की हैं। सिंधिया में इस मामले को लेकर एक ट्वीट किया हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा-‘मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने जिस तरह से एक सभा में मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी जी का सार्वजनिक रूप से अपमान किया था, उसे कांग्रेस की दलित विरोधी सोच स्पष्ट हो गई थी। आज चुनाव आयोग ने इस संबंध में कमलनाथ जी को नोटिस जारी कर जो जवाब तलब किया है’ ‘उसके बाद मेरी मांग है कि चुनाव आयोग ऐसे महिला विरोधी बयानों को गंभीरता से लें, और सख्त कार्यवाही करें जिससे आगे किसी की हमारी मातृ शक्ति का अपमान करने की हिम्मत ना हो’।
इससे पहले भी एक चुनावी सभा से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कमलनाथ का जमकर घेराव किया था। उन्होंने कहा कि मैं दुखी हूं क्योंकि कमलनाथ ने इस क्षेत्र की बेटी का अपमान किया हैं। कमलनाथ को इस बेइज्ज़ती का जवाब इमरती नहीं क्षेत्र की जनता देगी।
उन्होंने कहा कि इमरती देवी (Imarti Devi) को कोई बेइज्ज़त करेगा तो बर्दाश्त नहीं होगा। वहीं, उन्होंने कहा कि यह चुनाव इमरती नहीं लड़ रही, यह चुनाव सिंधिया परिवार का मुखिया लड़ रहा हैं।




