सभी खबरें

चुनाव आयोग ने UP Elections 2022 से पहले किया राज्य का तीन दिवसीय दौरा, दिए दिशा निर्देश।

चुनाव आयोग ने UP Elections 2022 से पहले किया राज्य का तीन दिवसीय दौरा, दिए दिशा निर्देश।

 

लखनऊ:- देश का सबसे महत्वपूर्ण माना जाने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब बेहद करीब आ चुका है. पार्टियों ने जोरों शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है.

 वहीं अब इलेक्शन कमीशन ने राज्य का तीन दिवसीय दौरा किया और उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुशील चंद्रा ने इसे संबोधित करते हुए यूपी के आगामी चुनावों से जुड़ी अहम जानकारियां दीं. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि उनके सामने सभी राजनीतिक दलों ने समय से चुनाव कराने की वकालत की है. इस दौरान चुनावी रैलियों पर रोक लगाने से जुड़े कुछ सवालों के जवाब में कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा और जो भी फैसला होगा उसकी जानकारी दी जाएगी.

 हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने कोविड-19 को देखते हुए रैलियों पर किसी तरह की रोक लगाने को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के सुझाव पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. पर यह बात कही है कि संज्ञान में लिया जाएगा और कोविड-19 से बचने के हर उपाय किए जाएंगे.

यह भी कहा कि कोविड प्रोटोकॉल को निभाने में लगने वाले समय को देखते हुए वोटिंग का समय भी एक घंटे बढ़ाया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button