एकनाथ शिंदे सरकार के एक माह में 700 से अधिक आदेश जारी
30 जून को एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद से महाराष्ट्र सरकार द्वारा अब तक 751 सरकारी आदेश

30 जून को एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद से महाराष्ट्र सरकार द्वारा अब तक 700 से अधिक 751 सरकारी आदेश जारी किए जा चुके हैं। खबरों के अनुसार, बताया जा रहा है कि इनमें से 100 से अधिक आदेश तो केवल स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हुए हैं।
सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर इनके अब तक सभी आदेश उपलब्ध हैं। इन आदेशों में विकास संबंधी कार्यों को लेकर धनराशि जारी करने की मंजूरी दी जाती है।
बता दें कि जून के माह में शिवेसना में विद्रोह के बाद, पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा चार दिन के अंदर 182 सरकारी आदेश जारी किए गए थे। जिनमें से अधिकतर आदेश विभिन्न विकास संबंधी कार्यों को लेकर और हजारों करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने से संबंधित आदेश थे।
विपक्ष में रही उस समय भाजपा द्वारा इसपर आपत्ति भी व्यक्त की गई थी। लेकिन अब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा एक माह के अंदर 751 सरकारी आदेश किए जा चुके हैं। इस सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्यस्त हैं।