Big Breaking:- सुशांत मामले में ED ने जप्त किए रिया, उनके भाई शोविक और पिता इंद्रजीत के फोन

Sushant Case:- ED ने जप्त किए रिया, उनके भाई शोविक और पिता इंद्रजीत के फोन
सुशांत मामले में प्रवर्तन निदेशालय मुंबई में बड़ा एक्शन लिया है. संदेह के घेरे में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती का फोन ईडी द्वारा जप्त कर लिया गया है.
सुशांत मामले में लगातार पूछताछ जा रही है. कल 4 दिन के अंदर ही रिया चक्रवर्ती से दूसरी बार पूछताछ की गई थी.
सोमवार को ईडी ने इन तीनों से काफी लंबे समय तक पूछताछ की थी. लेकिन ईडी को इनके बयान संतोषजनक नहीं लगे, साथ ही इनके आपस में मेल भी नहीं खा रहे थे.
सबूतों के साथ छेड़छाड़ ना किया जाए इसीलिए अब ईडी ने इन सभी लोगों के फोन ज़ब्त कर लिए गए हैं. मोबाइल डिलीट हिस्ट्री को रिकवर करने के लिए फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. कल 10 घंटे से ज्यादा रिया, उसके भाई और उनके पिता के साथ पूछताछ की गई थी.
वही सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी ने ईडी से पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया है उन्होंने बताया कि सुशांत की जिंदगी के सभी फैसले रिया लेती थी.




