पूर्व गृहमंत्री के घर पर ED का छापा, IAS ऑफिसर द्वारा 100 करोड़ वसूली के इल्जाम

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र सरकार में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर एक IAS ऑफिसर द्वारा 100 crores वसूली के इल्जाम लगाए गए थे। जिसके बाद से उन पर लगातार नजर रखी जा रही हैं।
इसी बीच आज ED द्वारा अनिल देशमुख के घर छापेमारी कार्रवाई की गई हैं। इस दौरान नागपुर (nagpur) के सिविल लाइन स्थित उनके घर पर ED ने छापा मारा हैं।
जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में 4 बड़े अधिकारी शामिल हैं। सुबह 8:00 बजे हुए कार्रवाई के दौरान आगामी संभावनाओं को देखते हुए कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
खास बात ये है कि छापेमारी तब की जा रही है, जब पूर्व गृह मंत्री अपने घर से बाहर हैं। इससे पहले CBI द्वारा अनिल देशमुख के घर छापेमार कार्रवाई की गई थी। बता दे कि अनिल देशमुख के घर यह महीने भर में दूसरे छापेमार कार्रवाई हैं।
इधर, इस मामले पुलिस अधिकारी का कहना है कि 100 करोड़ वसूली प्रकरण के मामले में छापा मारा गया है। वहीं पिछले दो-तीन महीने में अनिल देशमुख ने कहां, कैसे निवेश किए हैं। इस मामले की जांच की जा रही हैं। अनिल देशमुख के घर पर कार्रवाई करने से पहले ED द्वारा UP ATS से केस से जुड़ी फाइल की डिटेल और डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं।
खबरों की मानें तो अनिल देशमुख के अलावा ED कैबिनेट मंत्री अनिल परब पर भी कार्रवाई कर सकती हैं।




