Sushant Case:- सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से भी ED करेगी पूछताछ, दफ़्तर बुलाया गया  

Sushant Case:- सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से भी ED करेगी पूछताछ 

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है. सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी उनकी मौत के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस पहुंचीं। 

 कल 4 दिन में दूसरी बार ED ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई समेत रिया के मैनेजर, सीए समेत उनके पिता को दफ्तर बुलाया था. जिसके बाद उनसे लंबी पूछताछ चली. 

 हालांकि शुरुआती पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने प्रवर्तन निदेशालय का सहयोग नहीं किया था

 वह कई बातों पर बहाना कर बार-बार कहती कि उन्हें कुछ याद नहीं है. पैसों के लेनदेन के मामले में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया समेत उनके परिजनों पर मुकदमा दर्ज कराया था.. 

 कल सुशांत सिंह राजपूत के रूममेट को भी ईडी दफ्तर बुलाया गया था. पर उनके हैदराबाद रहने की बात सामने आई थी.. अब देखना होगा की आगे और किन किन लोगों से पूछताछ होगी. 

Exit mobile version