खोजें

अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने बताया कि CAA पर क्या करना चाहिए सुप्रीम कोर्ट को

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने बताया कि CAA पर क्या करना चाहिए सुप्रीम कोर्ट को

अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने बताया कि CAA पर क्या करना चाहिए सुप्रीम कोर्ट को

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का मानना है कि संशोधित नागरिकता कानून संविधान के प्रावधानों के अनुकूल नहीं है। और ये हमारे संविधान के खिलाफ है जिसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट को इस कानून को अमान्य करते हुए रद्द कर देना चाहिए। संविधान के खिलाफ होने की वजह से ही देश में इस कानून का इतनी बुरी तरीके से विरोध किया जा रहा है।

क्या कहा अमर्त्य सेन ने

उन्होंने इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा कि सीएए कानून को मेरी नजर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक होने के आधार पर रद्द कर दिया जाना चाहिए क्योंकि हमें मिले मूल अधिकार ऐसे नहीं हैं जो नागरिकता को धार्मिक अंतरों के आधार पर बने हैं।

 

Exit mobile version