Breaking:- अब चुनाव आयोग के रडार पर "प्रमोद कृष्णम", सीएम शिवराज को कहा था "प्रपंची मामा", आपत्तिजनक बयान पर जारी नोटिस, 48 घंटे के भीतर मांगा जवाब

Breaking:- अब चुनाव आयोग के रडार पर प्रमोद कृष्णम, इस आपत्तिजनक बयान के लिए जारी हुआ नोटिस, 

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:-  मध्यप्रदेश में इन दिनों नेता एक दूसरे पर आपत्तिजनक बयान देते नजर आ रहे हैं. इसी बीच आज चुनाव आयोग ने कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रमोद कृष्णम को नोटिस जारी किया है.. 
 बता दे कि प्रमोद कृष्णम ने 27 अक्टूबर को जौरा में जनसभा के दौरान सीएम शिवराज को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि द्वापर में मारीच मामा, द्वापर के अंत में कंस जिसने अपनी बहन के सभी बच्चों को अपनी कुर्सी सलामत रखने के लिए मार दिया, तीसरा शकुनी मामा जिसने छल कपट कर कौरवों का नाश कराया तीनों प्रपंची मामाओं को मिला दिया जाए तो एक मामा बनता है शिवराज., 
 इन तीनों के घोटाले और इन तीनों के कमीनापन को एक जगह निचोड़ दिया जाए तो यह आदमी बनता है……. 

 प्रमोद कृष्णम के बयान के बाद चुनाव आयोग ने उनको नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा है.. 
 बता दे कि चुनाव आयोग ने 1 दिन पूर्व मुखी कमलनाथ से उनका 14 प्रचारक का दर्जा छीन लिया
. वजह यह थी कि उन्होंने इमरती देवी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया.

Exit mobile version