सभी खबरें

Bhopal : घर बैठे पा सकेंगे प्रमाण – पत्र , कमलनाथ सरकार ने शुरू की द्वार प्रदाय योजना

  • आवेदन के 24 घंटो के अंदर घर बैठे प्राप्त क्र सकते हैं प्रमाण पत्र
  • मध्यप्रदेश बना पहला राज्य

Indore News Gautam :- कमलनाथ सरकार ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस पर बड़ा तोहफा दिया है। मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बना गया है, जहां 'द्वार प्रदाय योजना' (Dwar Praday Yojna)  की शुरुआत हुई है।

क्या क्या लाभ मिलेंगे

इस योजना के ज़रिये राज्य के लोगों को पांच तरह की सेवाएं महज 24 घंटों के अंदर घर पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को इंदौर में देश की पहली 'द्वार प्रदाय सेवा योजना' की शुरुआत की। इस सेवा योजना के जरिए प्रदेश के नागरिकों को इन प्रमाण पत्रों के लिए भटकना नहीं होगा |

  • आय प्रमाण-पत्र
  • मूल निवास प्रमाण-पत्र
  • जन्म प्रमाण-पत्र,
  • मृत्यु प्रमाण-पत्र
  • खसरा-खातौनी

इन सब की नकल महज 24 घंटे के अंदर उनके घर प्राप्त होगी।इस सेवा को प्राप्त करने के लिए ध्यान रखना होगा की आवेदन भरते समय आप इसको सेलेक्ट कर लें। सेवाएं लोकसेवा गारंटी एक्ट के तहत 'आपकी सरकार-आपके द्वार' योजना के अंतर्गत दी जाएंगी जिससे जनता को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में सरकार लोकसेवा गारंटी योजना के तहत 464 सेवाएं निरंतर 300 दिन आम जन को दे रही है। इसके तहत तय समय सीमा में सेवाओं का लाभ मिलता है। इसके लिए लोकसेवा केंद्रों की संख्या 326 से बढ़ाकर 426 की गई है | इन सेवा केंद्रों में प्रति दिन 25 से 30 हजार आवेदन आते हैं, जिन्हें तत्काल संबंधित विभागों को निर्धारित अवधि में समाधान के लिए भेजा जाता है।  लेकिन अब इनमें से पांच सेवाओं को 24 घंटे के अंदर घर पहुंचाने की योजना शुरू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button