चला रहे थे बाइक,बना रहे थे टिक टॉक विडियो पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

टिकटोक वीडियो बनाने के लिए किया जोखिम भरा काम। 

आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जानिए क्या है पूरी बात

मंदसौर/पिपलियामंडी :-टिक टॉक वीडियो बनाते समय हादसे टलने का नाम नहीं ले रहे ,वहीं यह खबर है पिपलियामंडी से जहां दो बाइक सवार युवक हाथ में रिवाल्वर लिए गाड़ी  लहराते हुए टिक टॉक वीडियो बना रहे थे। सोशल मीडिया एप टिक टॉक पर पॉपुलर होने के लिए दो युवको को वीडियो बनाना पड़ा महंगा। बाइक पर सवार होकर हाथ में रिवाल्वर लिए वीडियो बनाने पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट ने पुलिस के पास रिमांड पर सौंपा है।दोनों ने बाइक पर लहराते हुए वीडियो बनाया था,मामला मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र का है जहां के प्रभारी दिलीप राजोरिया ने इसकी जांच कराई तो वीडियो सही होने के साथ फोरलेन पर पिपलिया मल्हारगढ़ के बीच रोड गांव का पाया गया।


एसआई राजोरिया ने बताया जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कुम्हारी निवासी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा गायरी उम्र 23 वह सुंठोद निवासी राहुल गायरी उम्र 18 वर्ष है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक 23 बोर पिस्टल 3 दिन द राउंड 1 बाइक जप्त कर 25 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।यह पहला मामला नहीं हैं इसके पहले भी टिकटोक के चलते हुए बहुत हादसे सामने आये हैं। कई जाने भी जा चुकी हैं पर लोगो में विडियो बनाने का इतना जूनून हैं, की अपनी जान को भी जोखिम में डाल देते हैं। 

 

Exit mobile version