सभी खबरें

डॉक्टर दिवस:- डॉक्टर तुम्हें सलाम! डॉ पाल ने अपना दायित्व निभाकर वृद्ध को फिर से अपने पैरों पर किया खड़ा

डॉक्टर दिवस:- डॉक्टर तुम्हें सलाम! डॉ पाल ने अपना दायित्व निभाकर वृद्ध को फिर से अपने पैरों पर किया खड़ा 

बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट :-कौन कहता है चिकित्सकों में मानक सेवा एवं चिकित्सा सिद्धांतों के अनुपालन में कमी आ गई है, रूपए पैसे के बिना कोई काम नहीं होता। इन सभी बातों को कई बार निर्मूल साबित किया है जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रशेखर पाल ने जिन्होंने जब भी और जहां भी वंचित वर्ग को उनकी सेवाओं की आवश्यकता पड़ी उन्होने व्यस्तम दिनचर्या में से समय निकालकर अपना दायित्व निभाते हुए तत्काल पीड़ित व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य करते हैं।

 वे आशाग्राम ट्रस्ट में भी समय-समय पर अपनी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करते हैं जिनमें वृद्ध आश्रम में भर्ती मरीज प्रमुख है। कुछ माह पूर्व विनायक भाऊ जो सड़क किनारे भीख मांग कर जीवन यापन करते थे। इस दौरान कहीं चोटिल होने पर उन्हें पैर में घाव हो गया था उन्हें ऐसी हालत में नगर के कुछ लोग अपना घर वृद्ध आश्रम छोड़ गए थे। जिसका इलाज भी डॉक्टर पाल आशा ग्राम पहुंचकर नियमित कर रहे थे। किंतु जब घाव सामान्य उपचार व ड्रेसिंग से ठीक नहीं हुआ तो उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कर आवश्यक माइनर सर्जरी की गई। इस दौरान वृद्ध को रक्त की कमी होने पर भी उसे रक्त की आपूर्ति कराई गई जिसमें कुशवाहा रक्तदान समिति के नवीन कुशवाह का सार्थक सहयोग प्राप्त हुआ। अब विनायक भाऊ अपने नासूर से उबर कर पुनः अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button