पॉलिटिकल डोज़

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपनी विधानसभा सीट दतिया में किया डोर टू डोर जनसंपर्क

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर दतिया से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूरी कमर कस ली है। राज्य के गृहमंत्री मिश्रा लगातार अपनी विधानसभा में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कल यानी की शुक्रवार अपने गृहक्षेत्र दतिया शहर के वार्ड क्रमांक 03, 12 और 22 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके समर्थकों में इतना उत्साह दिखा कि वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा कल देर शाम वार्ड 22 के ईदगाह मोहल्ला सही अन्य कॉलोनियों में जनसंपर्क करने पहुंचे। इस दौरान वे जिस घर भी पहुंचे। वहां उनका तिलक लगाकर व हार फूल पहना कर स्वागत किया गया। उनके साथ चल रही स्थानीय लोगो की भीड़ ने नरोत्तम मिश्रा शान है…दतिया कि पहचान है के नारे लगाने शुरू कर दिए। बता दें कि, गृहमंत्री का जनसंपर्क चून गर फाटक से शुरू होकर बड़े फाटक दरवाजे पर खत्म हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button