सभी खबरें

आम आदमी को झटका, फिर बढ़े घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम, नई दरें आज से लागू

ई दिल्ली – देशभर में महंगाई लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। कई राज्यों में पेट्रोल डीज़ल के दाम 100 को छू चुके हैं। जबकि कई राज्यों में 100 होने वाले हैं। इसी बीच आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा हैं।

अब केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 25 रूपये की बढ़ोतरी की है तो वहीं कॉमर्सियल सिलेंडरों के दाम 6 रूपये घटाए गए हैं। नई दरें आज से ही लागू होगी।

इससे पहले तेल कंपनियों ने 1 फरवरी को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19किलो) के दाम 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए थे। जिस दिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे उस दिन घरेलू सिलेंडरों के दाम में कोई छेड़-छाड़ नहीं की गई थी।

इस से पहले दिसंबर में तेल कंपनी ने घरेलू रसोई गैस के दाम दो बार बढ़ाए थे। कंपनी ने पहले 2 दिसंबर को 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी, इसके बाद फिर से 15 दिसंबर को 50 रुपये फिर बढ़ाए गए थे।

लगातार बढ़ रहीं इस महंगाई से आम आदमी को काफी झटके लग रहे हैं। सरकर आम आदमी की जेब को राहत पहुंचाने की बजाए उसे और भारी कर रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button