सभी खबरें

जिला प्रशासन ने तीन स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था की, बाहर से आने वालों के लिए

 मध्यप्रदेश/(महूMahu)-: जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले बाहरी लोगों के लिए जिला प्रशासन ने तीन स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था की है। इन सभी स्थानों पर बाहरी लोगों के लिए रुकने, भोजन व पानी की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर व्यक्ति रात रुकना चाहता है तो ठीक अन्यथा भोजन कर अपना सफर जारी रख सकता है।

इंदौर जिले में अन्य जिले व प्रदेशों से आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक तो स्थानीय स्तर पर प्रशासन, नागरिक व समाजसेवी संस्थाओं ने इनके ठहरने, भोजन, पानी आदि की व्यवस्था कर रही थी ,अब जिला प्रशासन ने भी इसी दिशा में प्रयास चालू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि महू तहसील के तीनो ओर जनपद ने यह व्यवस्था गुरुवार से चालू कर दी गई है। इसमें मानपुर(Manpur), पिगडंबर(Pigdanbr) व सिमरोल(Simrol) में 10 हजार वर्ग फीट का पंडाल लगाया गया ताकि बाहर से आने वाले लोग यहां रुक सकें या फिर कुछ टाइम आराम कर सकें। इनके लिए यहां भोजन, पानी की व्यवस्था भी की गई है। भोजन के पैकेट लोग अपने साथ आगे के सफर के लिए ले जा सकते हैं। जनपद ने इन तीनों स्थानों पर आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी कराई जाएगी और अगर किसी को कोई भी सामान्य परेशानी होगी तो मौके पर ही दवा भी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button