सभी खबरें

सदन में हुई चर्चा, मप्र में भी बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना, बीजेपी विधायक ने कहा- सरकार और मुख्यमंत्री मुद्दे के लिए गंभीर

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश में लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठ रही है, जिसे लेकर सियासत भी हो रही है। इसी बीज आज विधानसभा में सदन के भीतर बीजेपी विधायक प्रघुमन सिंह लोधी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में पुरानी पेंशन बहाल होगी, सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है, आज भी सदन में इस पर चर्चा हुई है. मुख्यमंत्री बहुत गम्भीर हैं, हमने भी इसको लेकर मांग की है।

दरअसल राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह मध्यप्रदेश में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की जा रही है, कर्मचारी संगठन इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं, और सरकार से जल्द पुरानी योजना बहान करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन शिवराज सरकार ने नई पेंशन योजना में ही सुधार करने की बात कही थीथ अब बीजेपी विधायक लोधी का बयान यही कहता है कि जल्द मप्र में भी पुरानी पेंशन योजना लागू हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button