सभी खबरें

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी का बड़ा बयान, दिए ये निर्देश

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – प्रदेश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन तेजी से सामने आ रहे हैं, जिससे निपटने के लिए लॉक डाउन को आगे बढाए जाना जरूरी समझा जा रहा हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसके संकेत कई बार दे चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ ढील के साथ सरकार प्रदेश में लॉक डाउन की अवधि को एक मई तक बढ़ा सकती हैं।

इधर, राजधानी भोपाल को भी टोटल लॉक डाउन किया गया हैं। पुलिस यहां लोगों को सख्ती के साथ लॉक डाउन का पालन करा रहीं हैं। इसके साथ ही लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही भी की जा रहीं हैं। 

वहीं, इन सबके बीच पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने बड़ा बयान दिया है, साथ ही ये निर्देश दिया है कि जरूरी काम में लगे कर्मचारियों के अलावा मीडिया कर्मियों को भी ना रोका जाए। इस दौरान विवेक जौहरी ने निर्देश देते हुए कहा कि घर से निकलने वाले सभी लोग अपने संस्थान से संबंधित आईडी के साथ ही चलें और घर से निकलते हुए मास्क का उपयोग जरूर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button