सभी खबरें

सपा प्रत्याशी के साथ दिग्विजय सिंह के खरीद फरोख्त का ऑडियो हुआ वायरल, मैं महाराज-वहराज नहीं दिग्विजय सिंह हूं, महाराज सिंधिया हैं,  तुम अपना नाम वापस लो और ये चुनाव मत लड़ो 

सपा प्रत्याशी के साथ दिग्विजय सिंह के खरीद फरोख्त का ऑडियो हुआ वायरल, मैं महाराज-वहराज नहीं दिग्विजय सिंह हूं, महाराज सिंधिया हैं,  तुम अपना नाम वापस लो और ये चुनाव मत लड़ो 

 

 मध्यप्रदेश में खरीद-फरोख्त की राजनीति लगातार जारी है इसी बीच आज दिग्विजय सिंह का ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह सपा प्रत्याशी से खरीद-फरोख्त की बात कर रहे हैं. खुद सपा प्रत्याशी रोशन पर जाने इस ऑडियो की पुष्टि की है.
 यह जो ऑडियो वायरल हुआ है उसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सपा प्रत्याशी से अपना नाम वापस लेने की बात कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा तुम्हें पार्षदी के लिए चुनाव लड़ा देंगे अभी तुम नाम वापस ले लो. 
 सपा प्रत्याशी ने कहा कि उनके पास पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का फोन आया था फोन करते ही उन्होंने कहा कि तुम चुनाव क्यों लड़ रहे हो चुनाव लड़ना तो तुम्हें आता ही नहीं… आपको पता है कि भाजपा और कांग्रेस किस स्थिति में चुनाव लड़ रही है
 जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा था कि चुनाव लड़ने का सभी को अधिकार है और हम पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं.. 
 दिग्विजय सिंह ने कहा कि तुम चुनाव क्यों लड़ रहे हो भाजपा को जिताने के लिए जिस पर सपा प्रत्याशी ने कहा कि हम भाजपा को जिताने के लिए क्यों चुनाव लड़ेंगे..? 
 दिग्विजय सिंह बार बार पार्षद के टिकट का लालच दे रहे थे. 

 इस पूरे मामले पर अब भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हुई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो हम पर आरोप लगाते थे उनकी आरोप प्रमाणित होते नजर आ रहे हैं

 वह इस मामले पर कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि कम से कम हम विधायक तो नहीं खरीद रहे किसी को नाम वापस लेने के लिए कहना असभ्य आचरण नहीं है.. 
 अभी आने वाले समय में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि मध्य प्रदेश की राजनीति में और क्या-क्या होता है उपचुनाव से पहले कितने नेता दल बदल करते हैं और कितने नेताओं को पार्टी खरीद-फरोख्त के लुभावने देती है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button