सही निकले दिग्विजय सिंह के आरोप ! कांग्रेस विधायक को भिंड के नेता ने दिया ये बड़ा ऑफर

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- प्रदेश में कांग्रेस (Congress)और भाजपा(BJP) के बीच आरोप प्रत्यारोप हो ही रहे हैं इसी बीच दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कांग्रेस विधायक के खरीद को लेकर आरोप लगाया था।
दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा था कि कांग्रेस के विधायकों को भाजपा के नेता पैसों की लालच दे रहे हैं और उन्हें लालच से अपने पार्टी में शामिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह का आरोप है कि भिंड के नेता प्रमोद शर्मा(Pramod Sharma) ऑफर लेकर आए थे उन्होंने विधायक को लालच देते हुए कहा था कि या तो वह उन्हें मंत्री पद देंगे या फिर 25 करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी।

अब दिग्गी के आरोप पर सियासत में गर्मी बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि यह ऑफर शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा और बड़े नेताओं के तरफ से दिया जा रहा था।

 

Exit mobile version