सभी खबरें

कांग्रेस के पूर्व विधायक का अंतिम समय का वीडियो वायरल, दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश/बैतूल – बीती गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बैतूल के पूर्व विधायक विनोद डागा (Vinod Daga) का हृदयाघात (Heart attack) से निधन हो गया था। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं।  

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे पूजा करते-करते पूर्व कांग्रेस विधायक विनोद डागा (Vinod Daga) भगवान महावीर मे लीन हो गए। ये क्षण मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Congress Leader Digvijay Singh) ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया हैं। 

 

​​

 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा की – विनोद डागा जी मेरे 40 वर्षों के अभिन्न मित्र व सहयोगी थे और उनसे हमारे पारिवारिक संबंध हो गए थे। उनकी अकस्मात् मृत्यु की खबर से मन खिन्न था कि ये वीडियो सामने आया। ईश्वर की पूजा करते करते उनके जाने का वीडियो देख हम सब सन्न हैं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दें।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1328008660908449795?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button