MP:- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित, इन नेताओं की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव 

MP:- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित, इन नेताओं की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव 

भोपाल:- एक तरफ जहां कोरोना का कहर चरम पर पहुंचता जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नेताओं के घर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

 आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

 कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

 दिग्विजय सिंह ने जानकारी दी है कि वह दिल्ली स्थित अपने घर में आइसोलेशन में है. हरसिमरत कौर भी होम आइसोलेशन में है.

 बताते चलें कि प्रदेश भर में ऑक्सीजन बेड की किल्लत लगातार जारी है. स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से चौपट है. प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. भोपाल में 1679 मामले मिले

Exit mobile version