मोहन भागवत के भोपाल आते ही दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना, ख़रीद फ़रोख़्त पर पूछे सवाल

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) को अपने निशाने पर लिया हैं। दरअसल, मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) पांच दिनों के लिए भोपाल आए हुए हैं।
वे उपचुनाव(By Election) और कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच संघ की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संवाद और उनकी कार्यशैली का आकलन करने के लिए यहां आए हैं।
मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के भोपाल आते ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress Leader Digvijay Singh)ने उनको निशाने पर लिया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके मंत्रियों को घेरने की कोशिश की। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने ट्विटर के माध्यम से बड़ा भाजपा पर हमला बोला हैं।
दिग्विजय सिंह ने अपने पहले ट्वीट में कहा – संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी का भोपाल शहर में हार्दिक स्वागत। कृपया भाजपा के मुख्यमंत्री व मंत्री गणों के आचरण व भ्रष्टाचार के विषय पर अपने स्वयं सेवकों से गुप्त रिपोर्ट अवश्य लें। शिवराज जी के परिवार जनों का अवैध रेत खनन में सम्मिलित होने की भी जानकारी अवश्य लें।
जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा की – मध्यप्रदेश में विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त की भी अवश्य जानकारी लें। संघ इस प्रकार के प्रजातंत्रीय व्यवस्था में विधायकों के आचरण और फिर उन्हें बिना विधायक रहे मंत्री बनाने में क्या सोचता है उसे भी अवश्य स्पष्ट करने की कृपा करें।




