साधु-संतों के वेश में भगवाधारी मंदिरों में कर रहे हैं दुष्कर्म – दिग्विजय सिंह

भोपाल – मंगलवार को भोपाल के मिंटो हॉल में संत समागम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, इसके अलावा मंत्री पीसी शर्मा वहा मौजूद रहे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने धर्म के नाम पर किए जा रहे ढकोसले पर तंज कसा।

दिग्विजय सिंह ने कहा बगैर किसी का नाम लिए बिना कहा साधु-संतों के वेश में भगवाधारी मंदिरों में दुष्कर्म कर रहे हैं। आज पूरे देश में मठ-मंदिरों को राजनीतिक अड्डा बनाने की कोशिश की जा रही है, जो खतरनाक हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को ईश्वर माफ नहीं करेगा।

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा जितने भी धार्मिक स्थान सरकारी ज़मीन पर बने है, उनकी ज़मीन का पट्टा मठों और मंदिरों को दिया जाना चाहिए।

Exit mobile version