Viral Video:- प्रकरण दर्ज होने पर आई "दिग्गी" की प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

प्रकरण दर्ज होने पर आई “दिग्गी” की प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:– दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज होने के बाद अब उन्होंनेेे प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि मैंने शिवराज सिंह चौहान के इलाके में आदिवासियों को ठगने का प्रकरण उठाया था, उसी से डरकर भाजपा ने मेरे ख़िलाफ़ केस दर्ज कराया है। मैं मांग करता हूं कि चिटफंड कंपनी के खिलाफ दर्ज FIR की तत्काल जांच हो।fake video में जांच करानी ही है तो उसकी कराएं जिसने ये फर्जी वीडियो बनाया है।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1272391504305123328?s=19

 क्या था पूरा मामला:-

रविवार सुबह सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक 10 सेकंड वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सीएम आबकारी अमले पर भड़के और कह रहे हैं कि दारू इतनी फैला दो कि पीए और पड़े रहें। सीएम शिवराज का ये वीडियो वायरल होते ही प्रदेश में बवाल मच गया। 

हालांकि, जांच में पता चला कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई हैं। 

इधर, बीजेपी ने इस वीडियो को वायरल करने के मामले में पूर्व मुखयमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 500, 505(2) और 465 के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं।

बीजेपी ने दावा किया कि वीडियो को दिग्विजय के अकाउंट से ही शेयर किया गया था। हालांकि, जब पुलिस ने दिग्विजय सिंह के अकाउंट को चेक किया तो उससे वीडियो डिलीट मिला। 

वहीं, बीजेपी द्वारा शिकायत और पेन ड्राइव में मिले साक्ष्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

 

Exit mobile version