
दिग्विजय सिंह ने अपने ऊपर दर्ज हुए FIR का किया स्वागत, कही यह बड़ी बात
भोपाल/ गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश (MP)में कांग्रेस पार्टी द्वारा डीजल और पेट्रोल की मूल्यवृद्धि को लेकर कल जोरदार आंदोलन हुआ, जिसके बाद दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) समेत करीब 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर एफ आई आर दर्ज कराया गया है.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ऊपर दर्ज हुए f.i.r. का स्वागत किया है और कहा कि जनता की तकलीफ से जुड़े मामले उठाने में कितने भी एफ आई आर दर्ज हो जाएं कोई परवाह नहीं..
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की कई बैठकें होती है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कभी नहीं किया जाता, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने कार्य क्षेत्र में जाते हैं तो बिना मास्क लगाए जाते हैं सैकड़ों लोगों से मिलते हैं पर उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है.. और हमारे खिलाफ इसलिए एफ आई आर दर्ज हो गई क्योंकि हम जनता की आवाज उठा रहे थे. साथ ही दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है कि मेरे खिलाफ कितने मामले दर्ज किए जा रहे हैं, मेरे खिलाफ 10 नहीं 100 एफ आई आर दर्ज कर लिए जाएं पर फिर भी मैं जनता के हित में निरंतर आवाज उठाता रहूंगा….
बता दें कि सरकारी आदेश के उल्लंघन के मामले में धारा 341, 188, 143, 269 व 270 आईपीसी के तहत एफ आई आर दर्ज हुई है..