सभी खबरें

राहुल गांधी को नसीहत दे बैठे दिग्विजय सिंह, पार्टी नेता ने कर दिया घेराव, मचा बवाल…

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को सलाह दी हैं।

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यकर्ता के एक वीडियो के ट्वीट में रिप्लाई करते हुए राहुल गांधी को नसीहत दी है।

दिग्विजय सिंह ने लिखा की – मैं सहमत हूं। वह अलग हैं और अलग तरह से राजनीति करना चाहते हैं। हमें उन्हें ऐसा करने की अनुमति देनी चाहिए, लेकिन फिर हम यह भी चाहेंगे कि वह संसद में अधिक सक्रिय हों और लोगों के लिए अधिक सुलभ हों। जैसा कि शरद पवार ने सलाह दी थी कि उन्हें भारत में घूमना चाहिए। यात्रा कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

बता दे कि दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को नसीहत तो दे दी। फिर खुद ही पार्टी का शिकार हो गए।

तमिलनाडु से कांग्रेस के युवा सांसद मणिकम टैगोर ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ और उच्च पदों पर बैठे नेता सही मायने में उनके साथ खड़े रहते हैं और उनकी पीठ पीछे आलोचना नहीं करते, तो हम ज्यादा दिनों तक विपक्ष में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही पद यात्रा कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button