दिग्विजय है "जिन्ना की औलाद", है तालिबानी…RSS को समझने के लिए उन्हें लेना होंगे 100 जन्म : रामेश्वर शर्मा

भोपाल/खाईद जौहर : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कई बार पाकिस्तान, तालिबान, कश्मीर जैसे मुद्दों को लेकर तरह तरह के बयान देते आए है, जिसको लेकर वो हमेसा विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। इधर, हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा के दिग्गज विधायक रामेश्वर शर्मा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल उन्होंने एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। 

भाजपा विधायक ने दिग्विजय सिंह को तालिबानी बताया और कहा कि वो ओसामा को ओसामा जी बोलते हैं। हाफ़िज़ सईद को हाफ़िज़ सईद साहब बोलते हैं दिग्विजय सिंह तो खुद तालिबानी है और जिन्ना की औलाद है। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को आरएसएस को समझने के लिए सौ जन्म लेने होंगे। दिग्विजय अभी तक नाथूराम को समझ पाए हैं ना कृष्ण को अगर समझ पाए हैं तो बस जिन्ना और आतंकवाद को।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह कभी भारत के सैनिकों के सम्मान के बारे में दो शब्द नहीं बोलते। वह कभी उन लोगों की तारीफ नहीं करते जो भारत माता की जय के नारे लगाते हैं। उन्होंने हमेशा पाकिस्तान के स्वर में अपना राग अलापा है।। दिग्विजय सिंह जब भी बोलते हैं वह हिंदू और हिंदुत्व के खिलाफ बोलते हैं।

बता दे कि भोपाल से शाजापुर के लिए जाते समय रामेश्वर शर्मा का भाजपा नेता लखन सिंह राजपूत ने इछावर के नापलाखेड़ी जोड़ पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, और इसी दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए रामेश्वर शर्मा ने ये बातें कहीं। वहीं, ये पहला मौका नहीं है जब रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर इस तरह का निशाना साधा हो, वो कई बार इस तरह का हमला सिंह पर बोलते आए हैं।  
 

Exit mobile version