ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

दिग्गी राजा ने पूर्व राज्यपाल मलिक के बयान का किया समर्थन, कहा- BJP आईटी सेल और बजरंग दल के लोग ISI से पैसे लेकर करते हैं जासूसी

भोपाल। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पुलवामा हमले को लेकर बयान दिया। जिसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सत्यपाल मलिक के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पहले ही दिन इंटेलिजेंस फैलियर खुलासा हो गया था। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के आईटी सेल और बजरंग दल के लोग आईएसआई से पैसे लेकर जासूसी करते हैं। दिग्विजय ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सतना में बजरंग दल का अध्यक्ष और भोपाल में ध्रुव सक्सेना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। लेकिन देशद्रोह का मामला राज्य सरकार ने दर्ज क्यों नहीं किया। जमानत कैसे हो गई। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

अतीक अहमद के अकाउंट पर कही ये बात
वहीं अतीक अहमद के एनकाउंटर पर दिग्विजय ने कहा कि यूपी सरकार ने न्यायिक जांच गठन की है, लेकिन कुछ ऐसे सवाल हैं। जिनके जवाब के लिए सीबीआई ईडी और आईटी को भी काम करना चाहिए। अतीक अहमद माफियाओं का सरगना था, ऐसे में बड़े से बड़े अधिकारी और बिल्डरों के नाम उजागर होंगे। अतीक अहमद ने पहले भी हत्या की आशंका जताई थी और कहा था कि पुलिस अभिरक्षा में उसकी हत्या हो सकती है। जिस तरह से हत्या हुई है वह पूरी तरीके से गलत है। पुलिस सुरक्षा के बीच रास्ते में हत्या होना यूपी पुलिस की बड़ी खामी है। तीन लोग आकर हत्या कर देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button