क्या सुमेर सिंह सोलंकी का प्रोफेसर पद से इस्तीफा हुआ मंजूर, पढ़ें सबसे पहले यहाँ

भोपाल :- सुमेर सिंह सोलंकी ने कल भाजपा की तरफ से राज्यसभा में अपना पर्चा दाखिल किया। उम्मीदवारी के बाद सुमेर सिंह सोलंकी ने प्रोफेसर पद से इस्तीफा सौंपा और हाई कोर्ट में याचिका दायर की।
जिसके बाद हाई कोर्ट ने यह निर्णय राज्य सरकार को सौंप दी थी।
और राज्य सरकार ने सोलंकी के सौंपे इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया था।
अब बड़ी खबर यह निकल कर सामने आ रही है कि सुमेर सिंह सोलंकी के पद इस्तीफे को स्वीकृति मिल गई है। सुरेंद्र सिंह सोलंकी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। दोबारा सुनवाई के बाद राज्य सरकार ने प्रोफेसर के पद से सुमेर सिंह को मुक्त कर दिया है। अब सुमेर सिंह सोलंकी पूर्ण रूप से राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार होंगे। और चुनाव लड़ सकेंगे।

खबर यह आ रही थी कि अगर सोलंकी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तो रंजना बघेल उनकी जगह ले सकती हैं पर अब सोलंकी का इस्तीफा स्वीकार हो चुका है।
 

 

Exit mobile version