क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने वुहान लैब से वायरस का कनेक्शन पर दिया सबूत ?

क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने वुहान लैब से वायरस का कनेक्शन पर दिया सबूत ?

कोरोना के कहर ने दुनिया को तो तबाह किया ही है साथ ही अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। और मरने वालों की तादाद भी यहां बहुत ज्यादा है बता दें कि अमेरिका में अब तक संक्रमण के 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और करीब 61 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

क्या कहा ट्रंप ने

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कुछ ऐसा देखा है जो उन्हें विश्वास दिलाता हो कि कोरोनावायरस का स्रोत वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ही था, इसपर वह बोले, 'हां मेरे पास है.' पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह क्या चीज है, इसपर ट्रंप बोले, 'मैं आपको नहीं बता सकता.'

क्या अमेरिका देगा चीन को ऋण

ट्रंप से जब उन रिपोर्ट्स के बारे में पूछा गया कि क्या वह चीन के लिए अमेरिकी ऋण दायित्वों को रद्द कर सकते हैं, जवाब में उन्होंने कहा कि वह इसे अलग और सटीक तरीके से कर सकते हैं. वह ऐसा भी कर सकते हैं लेकिन और पैसों के लिए वह टैरिफ बढ़ाएंगे. अमेरिका इससे पहले कह चुका है कि अगर चीन तय प्रावधानों का पालन नहीं करता है तो वह उसके साथ ट्रेड डील भी खत्म कर सकता है.

 

 

Exit mobile version