खोजें

Seoni : डायल 100 लोगों कि मदद कर निभा रही अपना कर्तव्य, लोगों को लगातार कर रही है जागरूक

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

धूमा डायल 100  प्रतिदिन के इवेन्टों में लगभग 8 से 10 ग्रामों में जाती है! लोगों के ईवेन्टों को पूर्ण करने के बाद स्टाफ एवं पायलट द्वारा लोगों को सुरक्षित घर पर रहने, बार बार हाथ धुलने, लोगों से दूरी बनाने एवं मास्क पहनने की समझाइश दी जा रही है। इसी के साथ धूमा से होकर उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने हाइवे पर अपने घर वापस जा रहे यात्रियों के पैदल निकलने की सूचना मिलने पर डायल 100 का स्टाफ मौके पर पहुंच कर लोगों को स्वलपाहार की व्यवस्था करता है एवं उनके लिये भोजन तथा राशन की व्यवस्था भी करता है।

Seoni news

जिले के सीमान्त थाना धूमा की डायल 100 सेवा कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिये रात-दिन पुलिस कार्यों के साथ-साथ सामाजिक जागरुकता एवं राहत सेवायें भी उपलब्ध करा रही है। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया से प्राप्त जानकारी अनुसार कानून व्यवस्था बनाने और सूचना पर पहुँचने के साथ इस महामारी के दौर में डायल 100 का दायित्व व दायरा बहुत बढ़ गया है। आज डायल 100 पूरे थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग के साथ जनसामान्य को बीमारी से बचाव की जागरुकता अभियान में भी अपनी सेवा दे रही है। सूचना पर पहुँचने के अतिरिक्त गाँव-गाँव घूमकर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने, अनावश्यक घर से न निकलने,  हाथ धुलने जैसे विषयों पर जागरुक करती है। इसके साथ जरूरतमन्दों को भोजन व राहत सामग्री का वितरण भी डायल 100 अनवरत कर रही है।

 

   

 

धूमा डायल 100  प्रतिदिन के इवेन्टों में लगभग 8 से 10 ग्रामों में जाती है! लोगों के ईवेन्टों को पूर्ण करने के बाद स्टाफ एवं पायलट द्वारा लोगों को सुरक्षित घर पर रहने, बार बार हाथ धुलने, लोगों से दूरी बनाने एवं मास्क पहनने की समझाइश दी जा रही है। इसी के साथ धूमा से होकर उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने हाइवे पर अपने घर वापस जा रहे यात्रियों के पैदल निकलने की सूचना मिलने पर डायल 100 का स्टाफ मौके पर पहुंच कर लोगों को स्वलपाहार की व्यवस्था करता है एवं उनके लिये भोजन तथा राशन की व्यवस्था भी करता है।

डायल 100 के नायक श्रीराम पाण्डेय बताते हैं कि, यह सेवा 21 मार्च से निरन्तर लोगों को दी जा रही है! हमारा स्टाफ पूरी रात भी वॉयपास में पैदल आने वाले लोगों की मदद करने में लगा रहता है!” जिसमें इनके साथ पायलट गौरव विश्नोई, अतुल सायलवार , कन्हैया करयाम अपना दायित्व निभा रहे हैं।

द लोकनीति के लिए सिवनी से संवाददाता महेन्द्र सिंघ नायक की रिपोर्ट

Exit mobile version