धार : उपचुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

धार से मनीष अमले की रिपोर्ट – विधानसभा क्षेत्रों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव की घोषणा की जाना है। इस सिलसिले में कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने जिले में विधाससभा क्षेत्र 202 बदनावर में रिक्त पद पर उप चुनाव को दृष्टिगत निर्वाचन कार्य सम्पन्न किए जाने हेेतु जिला/विधानसभा अधिकारी क्षेत्र स्तर पर अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं।
इनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा को मेनपावर मनेजमेंट, स्वीप प्लाॅन, अपर कलेक्टर एसएस सोलंकी को व्यय प्रबंधन, आर्दश आचरण संहिता का परिपालन, कानून व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एएस भिंडे को ईव्हीएम मेनेजमेंट, अतिरिक्त क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी विक्रम काग को परिवहन व्यवस्था, प्रध्यापक शासकीय महाविद्यालय धार डाॅ बीडी श्रीवास्त, डाॅ गजेन्द्र उज्जैनकर, प्रभारी भू-अभिलेख अधीक्षक आरएस धाकड को सामग्री व्यवस्था, जिला आबकारी अधिकारी नागेश्वर सोनकेशरी को प्रेक्षक व्यवस्था, जिला कोषालय अधिकारी मानसिंह डामोर को बैलेट पेपर मतपत्र/डमी बैलेट मतपत्र, मतदान अधिकारी /कर्मचारी मानदेय, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी भारती डांगी को हेल्पलाईन तथा शिकायत निवारण, सहायक संचालक एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को कम्यूनिकेशन प्लाॅन, उप आयुक्त सहकारिता भारती शेखावत को डाक मतपत्र, प्रभारी जिला षिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास को वीडियोग्राफी/ सीसीटीवी/वेबकास्टींग, वेलफेयर प्रबंधन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डीएस मीना को नामावली की प्रिटिंग प्रतियाॅ तैयार/ वितरण, उप संचालक कृषि आर एल जामरे को फोल्डर/प्रवेश परिचय पत्र तैयार करना, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को नाम निर्देषन पत्र, जिला खाद्य अधिकारी आरसी मीणा को भोजन-स्वाल्पाहार/पीओएल व्यवस्था, प्रबंधक ई-गवर्नेस को पोर्टल /यूआरएल, सहायक संचालक जनसम्पर्क विठ्ठल महेश्वरी, ग्रामोध्योग अधिकारी को मीडिया सेल, नगर दंडाधिकारी वीरेन्द्र कटारे को राजनैतिक दलों को प्रचार-प्रसार एवं वाहनों के सशर्त हेतु अनुमति का दायित्व सौपा गया हैं। इनके साथ इनके सहयोग के लिए सहायक भी नियुक्ति किए गए हैं।




