
धार : नवोदय क्रांति परिवार मध्यप्रदेश द्वाराराजा भोज की नगरी “धार “मेंई-पत्रिका शिक्षा सौरभ का सफ़ल विमोचन
संविधान दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धार में नवोदय क्रांति परिवार मध्यप्रदेश द्वारा प्रकाशित ई-पत्रिका शिक्षा सौरभ का विमोचन जिला शिक्षा अधिकारी महोदय दिनेश दुबे ,डाइट प्राचार्य माननीय अनिल वर्मा, डीपीसी माननीय सेते ,सहायक संचालक महेंद्र शर्मा , एपीसी कमल सिंह ठाकुर, भूषण देशपांडे,साहित्यकार शरद जोशी शलभ ,नेशनल गाइड पूर्व डाइट प्राचार्य जयंत जोशी ,प्रमोद शर्मा , नेशनल मोटिवेटर गोपाल कौशल ,संपादक राम शर्मा परिंदा के आतिथ्य में किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन नवोदय क्रांति धार जिला मोटिवेटर मुकेश मेहता ने किया । आभार स्टेट मोटिवेटर रघुवीर सोलंकी बड़वानी ने माना ।
इस अवसर पर मन्नालाल सोलंकी जिला मोटीवेटर बड़वानी, यशोदा परमार ब्लाक मोटीवेटर गंधवानी, योगेन्द्र पांडे ,प्रमोद बैरागी तिरला , शर्मिला रावल मेम , कैलाश परमार देपालपुर आदि उपस्थित थे शिक्षा सौरभ पत्रिका के सफल प्रकाशन एवं विमोचन पर नवोदय क्रांति मध्यप्रदेश परिवार को प्रवीण आमले गंधवानी ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।