खोजें

आबकारी विभाग के जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण दल द्वारा 12 प्रकरण दर्ज कर लाखों रुपये की शराब सहित महुआ लहान जप्त

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

आबकारी विभाग के जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण दल द्वारा 12 प्रकरण दर्ज कर लाखों रुपये की शराब सहित महुआ लहान जप्त

धार से मनीष अमले की रिपोर्ट – कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में धार जिले के दो वृत्त सागौर एवं वृत गंधवानी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर 230 लीटर हाँथ भठ्ठी शराब जप्त कर तथा लगभग 5500 किग्रा महुआ लहान जप्त कर मौके पर सैम्पल लेकर नष्ट कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के अंतर्गत 059 तथा  34(1)(क)(च), 34(2) के अंतर्गत 03 इस प्रकार कुल 12 प्रकरण पंजीकृत किए गए। 

 

 

संयुक्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 2,98,000/- रु हैं।

 

 

उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौर, देवेश चतुर्वेदी, राजेश कुमार जैन, दिलीप कनासे, आबकारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार अग्रवाल, एस.एन सिंगनाथ, रोहित मुकाती की टीम द्वारा की गई।

Exit mobile version