सभी खबरें

धार : पूर्व सरपंच के जघन्य हत्याकाण्ड में वर्ष 2018 से फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने मे गंधवानी पुलिस को मिली सफलता

धार : पूर्व सरपंच के जघन्य हत्याकाण्ड में वर्ष 2018 से फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने मे गंधवानी पुलिस को मिली सफलता

  • आरोपी मालसिंह घटना के समय ग्राम पानवा मे पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ था
  • जघन्य हत्याकाण्ड के 19 आरोपीयो को गिरफ्तार किया जा चुका है 
  • सुत्रो की सूचना पर गुजरात से आकर गंधवानी बस स्टैण्ड से भुतियापुरा बलवारी जाते समय गिरफ्तार किया गया।

द लोकनीति डेस्क भोपाल 
पूर्व सरपंच के जघन्य हत्याकाण्ड में वर्ष 2018 से फरार  ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना गंधवानी को मिली महत्वपुर्ण सफलता।
धार – आरोपी मालसिंह वर्ष 2018 मे ग्राम भूतियापुरा बलवारी मे पुर्व सरपंच के जघन्य हत्याकाण्ड का आरोपी होकर घटना दिनांक
से ही फरार था जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक धार द्वारा 5000 रुपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था।
.. आरोपी मालसिंह घटना के समय ग्राम पानवा मे पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ था, जो कि घटना के बाद से ही गिरफ्तारी
से बचने के लिये लगातार पहचान छुपाकर इन्दौर, गुजरात आदि स्थानो निवास कर रह रहा था।
जघन्य हत्याकाण्ड के 19 आरोपीयो को गिरफ्तार किया जा चुका है एंव लम्बे समय से फरार आरोपी मालसिंह को
सुत्रो की सूचना पर गुजरात से आकर गंधवानी बस स्टैण्ड से भुतियापुरा बलवारी जाते समय गिरफ्तार किया गया।
.
घटना का संक्षिप्त विवरण – घटना दिनांक 21 अक्टूबर 2018 को फरियादी गुलाब पिता नजरु जाति भील उम्र 22 साल
भुतियापुरा बलवारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई आज में अपने घर के सामने खडा था तभी करीबन 4.0: बजे मेरे पिताजी अचरकुण्डा से घर आ रहे थे तभी कपास में छुपकर, मालसिंग पिता खुमसिंह भील नि. भुतियापुरा अपने 23 भुतियापुरा गाँव के साथियो के साथ तीर कामठी लेकर बैठे थे जो मेरे पिताजी नजरु पिता नरसिंह जाति भील को देखकर उनको गिरा दिया बाद सभी एकराय होकर जान से मारने की नियत से तीर मारना चालु किया सभी ने तीर मारे जो सिर में बॉयेतरफ, पीठ में , जाँघ में चोट लगी मेरे पिताजी भागते हुए जा रहे थे तो इन सभी ने पीछा कर तीर मारकर मेरे पिता की हत्या कर दी
है अब तक हत्याकाण्ड के कुल 19 आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
उल्लेखनीय कार्यवाही –  पुलिस अधीक्षक धार द्वारा लगातार हत्या, लूट, डकैती के फरारशुदा
आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारियो को निर्देशित किया जा रहा है जिसके क्रम मे  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनावर के मार्गदर्शन में आरोपी मालसिंह पिता खुमसिंह जाति भील उन 40 साल निवासी बलवारी भुतियापुरा के संबंध मे सुत्रों द्वारा ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपी गुजरात से आकर गंधवानी बस स्टैण्ड पर खडा होकर ग्राम भुतियापुरा अपने परिजनों से मिलने जाने वाला है जिसे पूर्ण सतर्कता रखते हुए घेराबंदी कर गंधवानी बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया 
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी गंधवानी नीरज बिरथरे के साथनिहालसिंह दण्डोतिया,
नारायणसिंह कटारा, संजय राव के साथ धार सायबर सेल के आरक्षक प्रशान्त चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button